11:38 AM on 15 November 2019,Friday
रांची : झारखंड के 19वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है, स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं. झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्कृति वाला राज्य है, जिस पर हम सभी को गर्व है. मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड प्रगति की नयी ऊंचाइयां प्राप्त करे.