झरिया के तीसरा में गोकुल पार्क के समीप आज जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के नए कार्यालय का उदघाटन जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के संगठन सचिव हर्ष सिंह के द्वारा किया गया साथ ही एक मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो की संख्या में लोगों ने शिरकत की । वही उदघाटन से पहले संघ के नेताओ, मजदूरो और स्थानीय लोगो ने हर्ष सिंह का जोरदार स्वागत किया। वही इस दौरान हर्ष सिंह ने स्थानीय लोगो की विभिन्न समस्याओं को सुना और जल्द ही समाधान करने की बात कही। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जनता मजदूर संघ मजदूरों के हक की लड़ाई के लिये हमेशा से मजदूरों के साथ रहा है और आगे भी रहेगा।
