
झरिया : झारखंड सरकार द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए ” खेलो झारखंड 2023 -24″ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज झरिया के डिगवाडीह स्थित टाटा फुटबॉल “बी” ग्राउंड में प्रतियोगिता का विधिवत उद्धघाटन झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान झरिया अंचल अधिकारी प्रमेश कुशवाहा समेत कई सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक सहित बच्चे मौजूद रहे। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। वही विजेताओं को झरिया विधायक और झरिया अंचल अधिकारी ने पुरुस्कृत किया। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा खेलों झारखंड कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत सरकारी स्कूल के हमारे प्रतिभावान बच्चों को खेल के माध्यम से अग्रिम पटल पर लाने का प्रयास किया जा रहा हैं, उसी के तहत पहले प्रखंडस्तरीय फिर जिलास्तरीय और राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। जो बच्चे इनमें चुने जाएंगे उन्हके झारखंड सरकार आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
