झरिया : कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक पर जनता मजदूर संघ कार्यालय में झरिया के पूर्व विधायक एवं जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सिंह मेंशन की बहू और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने एक बार फिर मजदूरों की सेवा का संकल्प दुहराया और झरिया वासियो के हर सुख.दुख में हमेसा की तरह साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार जिस तरह मजदूरों की सेवा करते आ रहा है वह आगे भी इसे जारी रखेंगीं। इस अवसर पर भंडारा, अखंड हरिकीर्तन और पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रसेखर सिंह, सूर्यदेव सिंह की पत्नी पूर्व विधायक कुंती देवी, सिद्धार्थ गौतम, विक्रमा सिंह सहित परिवार के लोगों ने मजदूर नेता की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
