धनबाद : वासेपुर की गलियों में फायरिंग की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही है। कारोबारी रशीद महाजन के घर पर गोली बारी के बाद अगला निसाना बने हैं अप्सरा ड्रेसेज के मालिक हाजी मोहम्मद कलीम। कलीम के घर के पास मंगलवार की देर रात लगभग 2 बजे गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों ने फायरिंग की। घटना के संबंध में कलीम ने बताया कि सीसीटीवी में गोली चलाने की घटना कैद है। उन्होंने कहा कि प्रिंस खान और गोपी खान 2022 से 50 लाख रंगदारी मांग रहे हैं। प्रसासन से सिकायत कई बार की गई है पर गोलीबारी की घटना रूक नहीं रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है पर अभी तक मिला नहीं है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस बीच कलीम के घर पर फायरिंग की जिम्मेवारी प्रिंस कान के गुर्गे मेजर ने ली है। उसने एक पर्चा जारी कर कहा है कि मैनेज नहीं करने पर अंजाम बुरा होगा।
