धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने आज निरसा के काशीटाड, चारकोनिया, मीना बजार, रतनपुर, बेलडागां,तालडांगा में जनसंपर्क अभियान चलाया। ग्रामीणो की समस्याओ पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार केवल प्रचार में जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रहीं है। हकीकत में ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। बिचौलियों और भ्रष्ट भाजपा के दलालों के चेहरे को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस पार्टी गांव-गांव घर-घर तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने जो गाँव गोद लिया है उस गाँव में भी विकास नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्या लेकर किसान सम्मेलन करने की बात कही।
