धनबाद : मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भाजपा महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को धनबाद के सोनोटेल होटल में राज्य के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और सांसद पीएन सिंह के मौजूदगी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद और प्रदेश प्रवक्ता ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण करने वाले मोदी सरकार के उपलब्धियों को बताया। वही सांसद ने मोदी सरकार की व्याख्या करते हुए बताया कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, नवाचार, इच्छाशक्ति, भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस, नीतिगत पहल, साहसिक निर्णय, सबका साथ सबका विकास की 9 प्रमुख आधार के अनुसार सरकार कार्यों को धरातल पर बता रही है। वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव हेमंत सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है बस लूटा और भ्रष्टाचार से मतलब है।
