
डुमरी उपचुनाव में इंडिया गंठबंधन की ओर से झामुमो की प्रत्याशी झारखंड की शिक्षा मंत्री बेबी देवी ने 17000 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल कर ली है। बेबी देवी पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। बेबी देवी ने आजसू की यशोदा देवी को हराया। इससे पूर्व करीब दो दशक तक इस विधासनभा सीट पर जगरनाथ महतो का वर्चस्व रहा है। साल 2019 के चुनाव में भाजपा के प्रदीप साहू को 36,013 वोट मिले थे। यशोदा देवी के वोट में प्रदीप साहू के वोट को जोड़ दिया जाय तो यह आंकड़ा 72,853 होता है जबकि दिवंगत जगरनाथ महतो को 71128 वोट मिले थे। इस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी ने जीत हासिल करके यह साबित कर दिया कि अब भी इस सीट पर स्व जगरनाथ महतो का असर है।
