धनबाद के सदर थाना पुलिस पर अपराधियों से सांठगांठ कर उसे छोड़ने का आरोप 2 महिलाओं ने लगाया है महिलाओं ने बताया कि कुछ युवकों ने स्टेशन रोड में देर रात उन लोगों के साथ छेड़खानी किया था। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और वहां उपस्थित लोगों की मदद से उन दोनों महिलाओं ने एक युवक को दबोच लिया। जिसे उन लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ कर उन्हें छोड़ दिया। जिससे दोनों महिलाओं को मानसिक पीड़ा हुई है। दोनों पीड़ित महिलाओं ने धनबाद प्रेस क्लब पहुंचकर अपने साथ हुए घटना और पुलिस के द्वारा की गई नाइंसाफी को मीडिया के समक्ष रखा और करवाई की मांग की
