
धनबाद : श्रावणी मेला को लेकर रेल पुलिस ने धनबाद स्टेशन पर नशा खुरानी गिरोह के बढ़ते वारदात को देखते हुए जंक्शन के उत्तरी एवं दक्षिणी पर विशेष निगरानी शुरू की है। रेल डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर रेल पुलिस ने एहतियात के तौर पर धनबाद जंक्शन पर विशेष पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया है। धनबाद से यात्रियों एवं कांवरियों के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। उनको यात्रा में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो इसके लिए रेल पुलिस यह व्यवस्था बना रही है।
