
धनबाद : भीषण गर्मी में लू लगने से पुलिस लाइन में तैनात रामबोल सिंह की मौत हो गई। पुलिस लाइन में जवान को श्रद्धांजलि दी गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस लाइन में तैनात रामबोल कुमार को 17 जून को पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर ड्यूटी लगाया गया था। इसी दौरान गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आ गया और वे गिर गये। आनन-फानन में आरक्षी राम बोल सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस एसोसिएशन के द्वारा ₹25000 सहायता राशि के रूप में मदद उनके परिजनों को की। उसके बाद उनके शव को पुलिस लाइन में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर, सार्जेंट दीपक कुमार के द्वारा सलामी दी गई। श्रद्धांजलि सभा में उनके परिजन भी मौजूद थे। अंतिम संस्कार मुंगेर में ही किया जाएगा।
