
धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत 4 की हत्या के आरोपी झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह एसएनएमएमसीएच में भर्ती हैं। जेल में कुर्सी से गिरकर घायल होने के बाद भर्ती कराया गया था । उनकी हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। जिस दिन से वे अस्पताल में भर्ती हैं कुछ भी नहीं खाया है। रविवार से उनको पेशाब भी नहीं हो रहा है। अदालत ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची ले जाने की इजाजत दी है। इसी बीच संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर रिम्स में अपने पति संजीव सिंह की जान को खतरा बताते हुए कहा है कि उन्हें इलाज के लिए धनबाद के एशियन जालान अस्पताल, पाटलीपुत्रा या अर्शफी अस्पताल में इलाज कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च खुद उठाने की बात की है। रागिनी सिंह ने ऱघुकुल का नाम लिये बगैर पत्र में लिखा है कि अभी वर्तमान झारखंड सरकार में विरोधी घराने के लोग शामिल हैं। वे साजिश कर संजीव सिंह को खतरा पहुंचा सकते हैं।
