कोयलांचल समेत पूरे झारखंड में आज हूल दिवस मनाया जा रहा है। बरमसिया स्थित ब्रिज पर सिद्धू कान्हू के प्रतिमा पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह तथा विधायक राज सिन्हा ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सांसद पशुपतिनाथ सिंह तथा विधायक राज सिन्हा ने शहीदों को नमन करते हुए राज्यवासियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। विदित हो कि आदिवासी समाज इस दिन को अपने संघर्ष और अंग्रेजों के द्वारा मारे गए अपने 20000 लोगों की याद में मनाता है।
