
धनबाद : रणधीर वर्मा चौक पर मार्क्सवादी समन्वय समिति ने मध्यप्रदेश एवं केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मासस के केंद्रीय सचिव हलधर महतो ने कहा कि मध्यप्रदेश में जिस तरह से आदिवासी युवक पर भाजपा कार्यकर्ता ने पेशाब कर अपमान किया,इसकी पार्टी निंदा करती है। इससे आदिवासी समाज के साथ-साथ नीचे वर्ग का समाज काफी आहत है। केंद्र सरकार एवं जहां जहां भाजपा की सरकार है उस राज्य में दलित एवं आदिवासी परिवारों के साथ अमर्यादित बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने बाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर वे आदिवासियों की हित की बात करते हैं तो उन्हें भाजपा का विरोध करना चाहिए था,लेकिन वे तो भाजपा की गोद में खेल रहे हैं।
