धनबाद : पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत धनबाद रेल मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो पर शनिवार की सुबह एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर तैनात रेल पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। रेल पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार की सुबह मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन से युवक प्लेटफार्म पर गिर पड़ा। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस घायल युवक के परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है।

99 News