भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की वही श्रीमती सिंह ने उन्हे शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही भाजपा द्वारा चलाए जा रहे आजीवन सहयोग निधि के तहत 24 लाख की सहयोग राशि सपुर्द की। इस दौरान आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम के संयोजक संजीव अग्रवाल , रंजीत सिंह, धनबाद महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, समेत कई अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
