
धनबाद : सीयूएट पीजी परीक्षा में आल इंडिया टॉपर रही धनबाद की बेटी शची ͧसिन्हा ने एक बार फिर झारखंड को गौरवांन्वित किया है। भारत सरकार द्वारा आयोजित जूनियर रिर्सच फेलोशिप परीक्षा में 80 हज़ार छात्रों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शची सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिय़ा है। चीरोगोड़ा सर्वोदय नगर निवासी शची सिन्हा के पिता उमेश सिन्हा और माता रत्ना सिन्हा ने बेटी की उपलब्धि पर कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि बेटी सफलता के झंडे गांडेगी।
