निरसा के बेनागडिया में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह” कांग्रेस चली आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पदयात्रा कर निरसा के बेनागडिया पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्रामीणो से मिलकर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष सिंह ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार अपने नौ वर्ष के कार्यकाल मे जनता को सिर्फ अपनी मन की बात सुनाते हैं मगर कभी जन की बात नही सुनते हैं आम जनमानस को बेवकुफ बनाने के आलावा कुछ नही किया सिंह ने कहा की सांसद पीएन सिंह के कारण धनबाद विकास के मामले मे 20 वर्ष पिछे चला गया। इस बार धनबाद लोक सभा चुनाव में कांग्रेस को चुनाव जिताकर भाजपा मुक्त धनबाद बनाए। कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वकील बाउरी जियाउल हुसैन, संतोष कुमार राय, जिला महासचिव मंजूर आलम उर्फ सोनू समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
