
पालोजोरी : स्वच्छ सर्वेक्षण गांव 2023 के लिए नेशनल अवार्ड के लिए ग्राम पंचायत कचुआसोली के नामित किये जाने के बाद पंचायत में अन्य गतिविधियों के साथ पंचायत स्तरीय प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का निर्माण किया गया है। पंचायत के युवा मुखिया राजीव रंजन उर्फ निवास की देखरेख में इस यूनिट का निर्माण किया गया है। मुखिया ने बताया कि आसपास के चार पांच पंचायत के लिए इस यूनिट का निर्माण किया गया है। यहां प्लास्टिक कचरा का संग्रह कर रीसाइक्लिंग का काम किया जाना है। जानकारी हो कि इस पंचायत में प्लास्टिक कचरा का संग्रह पहले से होता आ रहा है। इसी माह यहां नेशनल टीम का भी विजिट होना है।
