पालोजोरी बाजार से सटे नवाडीह जोरोपहाड़ी में आज वार्षिक नाग पूजा विधि-विधान के साथ की गई। यहाँ नाग पूजा की शुरुआत करने वाले भक्तों की मौजूदगी में पूजा की गई। ऐसा माना जाता है कि यहाँ सच्चे मन से माँगी गई हर मुराद पूरी होती है। वार्षिक पूजा में शामिल होने दूर दराज से श्रद्धालु पहुँचे हुए थे। पूजा के पश्चात यहाँ महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। जानकारी हो कि यहां 2004 से पूजा होती आ रही है। प्रत्येक वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
