पालोजोरी में विवाहित महिलाओं ने आज मां विपदतारिणी की पूजा की। परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं विपदतारिणी व्रत की पूजा करती हैं। बंगाली समुदाय की महिलाओं के साथ अब अन्य समुदाय की महिलाएँ भी उत्साह के साथ मां विपदतारिणी की पूजा करती हैं। रथयात्रा के बाद पड़ने वाले शनिवार और मंगलवार को मां विपदतारिणी की पूजा की जाती है। विपदतारिणी को माँ दुर्गा का ही एक रूप माना जाता है। आज प्रखण्ड कार्यालय के पास इस पूजा का आयोजन किया गया। विपदतारिणी की पूजा में लाल डोरी का विशेष महत्व है। पूजा के बाद लाल डोरी को व्रत करने वाली विवाहिता सहित परिवार के अन्य लोग भी हाथ पर बाँधते हैं। कहा जाता है कि यह रक्षा सूत्र का काम करती है।
