पालोजोरी बाजार के रहने वाले भारतीय थल सेना के सिपाही मनीष शर्मा के दादा सीताराम मड़ैया का आज निधन हो गया। वह कुछ अरसे से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर शोक की लहर दौड़ पड़ी है। निधन की खबर सुन सारठ विधायक रणधीर सिंह पालोजोरी पहुँचे व शोक संवेदना व्यक्त की और मृतक के परिजनों से मिल ढांढस बंधाया, सिपाही मनीष व अन्य लोगों के साथ विधायक शवयात्रा में भी शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने पालोजोरी के अंबडेकर नगर व भंडारी टोला में जाकर लोगों की समस्या भी सुनी
