पालोजोरी के प्रसिद्ध व्यवसायी सह भारत पेट्रोलियम के संचालक गिरधारी लाल मोदी का आज निधन हो गया। वह 89 साल के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुन उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सारठ विधायक रणधीर सिंह उनके आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वo गिरधारी लाल मोदी के परिजनों से मिल इस विषम परिस्थिति में ढांढस बंधाया। विधायक ने कहा कि गिरधारी मोदी की क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने एक अभिभावक खो दिया है।
