
बोकारो में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली तथा झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो कुमारी रंजना अस्थाना की अध्यक्षता में न्याय सदन के सभागार में जिला स्तरीय मल्टी स्टेक होल्डर्स परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, प्रीसाइडिंग पदाधिकारी लेबर कोर्ट अनुज कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आलोक कुमार दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत सहित सम्बंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं न्याय विभाग के पदाधिकारी उपस्थित है।
