बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल धोखाधड़ी के एक मामले में रांची सिविल कोर्ट में पेश होने पहुंची, इसके बाद अभिनेत्री ने सरेंडर कर दिया। फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवया गया था। उनपर पैसे लेकर म्यूजिक एल्बम नहीं बनाने का आरोप है। इसके अलावा, उनपर धोखाधड़ी और धमकाने का भी आरोप है। इसी मामले में पिछले दिनों रांची सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री को कोर्ट में हाजिर होने को कहा था लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुईं। जिसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया। पेश होने के बाद अमीषा पटेल को 21 जून तक सशर्त जमानत दे दी गई है। 21 जून को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने अमीषा पटेल को भी उपस्थित रहने का आदेश दिया है।क्या है पूरा मामलाबता दें कि अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में की थी। आरोप है कि म्जूयिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये ले लिए लेकिन इसके बाद उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया।
